Virat Kohli Bungalow: विराट कोहली ने मुंबई में खरीद लिया है आलीशान बंगला, कीमत जानकर हो जाएंगे बेहोश
दुनिया के धुरंधर बल्लेबाजों में शुमार भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने मुंबई में एक आलीशान बंगला खरीदा है। इसकी कीमत करोड़ों में है। विराट तो मौजूदा भारतीय टीम के साथ हैं, ऐसी में रजिस्ट्री से जुड़ी सारी प्रक्रिया उनके बड़े भाई ने पूरी की है।

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली की गिनती दुनिया के मौजूदा दौर के धाकड़ बल्लेबाजों में होती है। वह अभी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज का हिस्सा हैं। टीम इंडिया ने 4 मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी टेस्ट सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाई है, जो धुरंधर ओपनर रोहित शर्मा के नेतृत्व में खेल रही है। इस बीच विराट को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। विराट ने मुंबई में एक आलीशान बंगला खरीदा है।
अलीबाग के इलाके में मालिकाना हक
भारत के धुरंधर क्रिकेटर विराट कोहली ने मुंबई के अलीबाग में आलीशान महल खरीदा है। यह 2000 फीट के स्प्राइल में है। विराट कोहली अभी भारतीय क्रिकेट टीम के साथ हैं। ऐसी में रजिस्ट्री से जुड़ी तमाम प्रक्रिया उनके बड़े भाई विकास कोहली ने पूरी तरह से काम किया है।
100 कार की कीमत के बराबर है
विराट कोहली के इस बंगले की कीमत 6 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इतनी कीमत में भारत में 100 छोटी कारें हो सकती हैं- जैसे वैगनआर, सिलेरियो, क्विड। ये भी जानकारी मिली है कि विराट कोहली ने 36 लाख रुपए स्टांप शुल्क चुकाए हैं। इस बंगले में उन्हें 400 वर्ग फुट का स्विमिंग पूल भी मिलेगा।
20 करोड़ का फार्म हाउस भी है विराट के पास
विराट कोहली ने अलीबाग में दूसरी प्रॉपर्टी में निवेश किया है। इसी इलाके में पिछले साल सितंबर में उन्होंने अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ मिलकर 36,059 वर्ग फीट का फार्महाउस रजिस्टर रजिस्टर किया था। इस फार्महाउस के लिए उन्होंने करीब 20 करोड़ रुपए खर्च किए थे। टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा के पास भी अलीबाग में 4 एकड़ की संपत्ति है।