नीता अंबानी ने इस खिलाड़ी को बनाया टीम का कप्तान, एक नजर में देखें WPL 2023 के लिए मुंबई इंडियंस की टीम
पांच बार आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस ने महिला आईपीएल में एक चैंपियन की तरह शुरुआत की है। टीम ने सोमवार को मुंबई में आयोजित हुए महिला आईपीएल के प्रथम सीजन के ऑक्शन में एक से एक धाकड़ खिलाड़ियों को खरीदकर अपनी टीम में शामिल किया।

मेंस आईपीएल की तरह वीमेंस आईपीएल में मुंबई इंडियंस अपना दबदबा बना सके। आईये नजर डालते हैं ऑक्शन के बाद मुंबई इंडियंस की टीम पर।
मुंबई इंडियंस ने इस खिलाड़ी को बनाया कप्तान
मुंबई इंडियंस ने महिला आईपीएल के ऑक्शन में सबसे ज्यादा ऑल राउंडर पर दांव लगाए। उन्होंने शुरुआत हरमनप्रीत कौर को खरीद कर की। मुंबई 1.84 करोड़ रुपये खर्च कर अपनी टीम में शामिल किया। साथ ही मुंबई ने उन्हें टीम का कप्तान भी नियुक्त किया।
आलराउंडर
हरमनप्रीत कौर के अलावा मुंबई ने इंग्लैंड की ऑलराउंडर नाट सिवर (3.2 करोड़ रुपये), भारतीय आलराउंडर पूजा वस्त्राकर (1.9 करोड़ रुपये), न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर एमिलिया कर (1 करोड़ रुपये),भारतीय आलराउंडर अमनजोत कौर (50 लाख रुपये) को खरीदकर अपनी टीम में शामिल किया।
विकेटकीपर बल्लेबाज
मुंबई इंडियंस ने विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर यस्तिका भाटिया को अपनी टीम में शामिल किया। उन्होंने भाटिया को 1.4 करोड़ रूपये खर्च कर अपनी टीम में शामिल किया।
इसके अलावा हैली मैथ्यू को भी बेस प्राइस 40 लाख रूपये में अपनी टीम में शामिल किया। इनके दारा गुजराल और साईका इशाक को भी 10-10 लाख रूपये में खरीदा।
अन्य खिलाड़ी
इन सभी के अलावा मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम को और मजबूत बनाने के लिए इसाबेल वोंग को 30 लाख रूपये, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हीथर ग्राहम को भी 30 लाख रूपये में खरीदकर अपनी टीम में जोड़ा। हुमाएरा काजी, बाएं हाथ की स्पिनर सोनम यादव, नीलम बिश्ट, जितांमनी अलाॅट को भी 10-10 लाख रुपये में खरीदा।
मुंबई इंडियंस की टीम
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), नाट सिवर, पूजा वस्त्राकर, एमिलिया कर, अमनजोत कौर, हैली मैथ्यू, यास्तिका भाटिया, दारा गुजराल, साईका इशाक, इसाबेल वोंग, हीथर ग्राहम हुमाएरा काजी, सोनम यादव, नीलम बिश्ट और जितांमनी अलाॅट।