Logo

आइसक्रीम और नींबू पानी बेचकर की UPSC की तैयारी, पढ़ें IPS अफसर की Success Story

हम बात कर रहे हैं एनी शिवा की जिनकी 18 साल की उम्र में ही शादी हो गई लेकिन उनके पति ने उन्हें छोड़ दिया। जिस समय उनके पति ने उन्हें छोड़ा उस समय उनकी गोद में 6 महीने का एक बेटा भी था।

 | 
ips ani Shiva

जीवन में सुख और दुख सिक्के के दो पहलू है।  सुख में लोग बहुत खुश होते हैं लेकिन दुख में हिम्मतो हारकर भगवान को कोसने लगते हैं। आज हम आपको ऐसे महिला की कहानी बताने जा रहे हैं

जिसने जिंदगी में हर मुश्किल का सामना करके सफलता हासिल की। ये महिला  दूसरों के लिए प्रेरणा बन गई। आइए जनते हैं इनके बारे में...


हम बात कर रहे हैं एनी शिवा की जिनकी 18 साल की उम्र में ही शादी हो गई लेकिन उनके पति ने उन्हें छोड़ दिया। जिस समय उनके पति ने उन्हें छोड़ा उस समय उनकी गोद में 6 महीने का एक बेटा भी था।

एनी शिवा ने लव मैरिज की थी और पति के छोड़ने के बाद वह घर में नहीं जा सकती थी। तब उन्होंने सोचा कि बिना घर गए मैं कुछ काम करके अपना जीवन यापन कर लूंगी और उन्होंने वर्कला शिवगिरी आश्रम के स्टॉल पर नींबू पाने और आइसक्रीम बेचने लगी।

इस छोटे मोटे व्यवसाय से वह खुश नहीं थी। उन्होंने मन है मन ठाना कि वह इससे हटकर कुछ करेंगी और उन्हीं के इस सोच को एक शख्स ने नई दिशा दी उन्हीं के स्टॉल पर आए एक शख्स ने उन्हें इंस्पेक्टर की परीक्षा की तैयारी करने की सलाह दी। एनी शिवा को उनकी बात अच्छी लगे और वह इसके लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी

इस तैयारी में उनकी पैसों की मदद उसी शख्स ने की जिसने उन्हें यह नया मार्ग दिखाया। एनी शिवा ने कड़ी मेहनत और लगन से अपनी तैयारी शुरू की।

इस तैयारी के दौरान एनी शिवा को अपने बेटे का भी ख्याल रखना था और उन्होंने उन दोनों ही कामों को अपनी पूरी लगन और मेहनत की। अपने मेहननत से शिवा गरीबी की दलदल को पार कर सब इंस्पेक्टर बनी।

जिस जगह पर शिवा नींबू पानी और आइसक्रीम बेचती थी। आज उसी जगह पर शिवा की पोस्टिंग है। उस जगह ड्यूटी करते हुए अपने संघर्ष के दिनों को याद करती हैं जब वह दो वक्त की रोटी के लिए नींबू पानी बेचा करती थी तो वह बहुत ही इमोशनल हो जाती हैं।