महिलाओं के इन अगों को देखकते ही पुरुष हो जाते है लट्टू, नहीं कर पाते खुद पर कट्रोंल

आकर्षण एक ऐसी चीज़ है जिसकी हर इंसान की जिंदगी में कोई न कोई अहमियत होती है। अधिकतर लोगों को लगता है कि इसका सिर्फ एक ही मतलब है कि महिला और पुरुष एक दूसरे की तरफ आकर्षित होते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है।
आकर्षण किसी भी चीज़ से हो सकता है और किसी भी व्यक्ति से हो सकता है। कई सालों से आकर्षण के नियम जानने के लिए साइकोलॉजिस्ट ने अलग-अलग तरह की रिसर्च की है और अब एक बार फिर से हम ऐसी ही एक रिसर्च की बात करने जा रहे हैं जो आकर्षण के नियमों पर आधारित है।
आकर्षण के नियमों को जानने के लिए जितनी भी रिसर्च की गई है उनमें अलग-अलग एज ग्रुप के लोगों को चुना गया है। आज जिस स्टडी के बारे में हम बात कर रहे हैं वो ऑनलाइन फार्मेसी के डॉक्टर फेलिक्स द्वारा की गई है।
इस रिसर्च का अहम मकसद ये जानना था कि आखिर महिलाएं और पुरुष किस चीज़ को एक दूसरे में सबसे ज्यादा अच्छा मानते हैं जिसे देखकर वो एक दूसरे की तरफ आकर्षित होते हैं। इस स्टडी के लिए 18-65 साल के लोगों के बीच की गई है और उनसे कुछ सवाल पूछें गए हैं। इनमें सबसे अहम ये था कि आप अपोजिट सेक्स की किस चीज़ से सबसे ज्यादा आकर्षित होते हैं?
इस अंग को लेकर सबसे ज्यादा आकर्षित होते हैं पुरुष-
इस स्टडी में सबसे पहले ये बात सामने आई थी कि लगभग आधे पुरुषों ने (46%) ये कहा कि चेहरा सबसे ज्यादा आकर्षित करने वाला हिस्सा होता है। महिलाओं के चेहरे को देखकर ही वो सबसे ज्यादा आकर्षित होते हैं।
इसके अलावा, उनकी कमर और बट्स को देखकर 18% लोग आकर्षित होते हैं। इसके अलावा, 11% के अनुसार बाल और 9% के अनुसार पैर सबसे ज्यादा आकर्षित करने वाले अंग होते हैं। (चेहरे की सफाई के लिए आजमाएं ये ट्रिक्स)
महिलाओं को आकर्षित करते हैं पुरुषों के ये अंग-
इस स्टडी में सिर्फ पुरुषों से ही नहीं महिलाओं से भी यही सवाल किया गया और चौंकाने वाली बात ये है कि महिलाओं के लिए पुरुषों की शक्ल कोई मायने ही नहीं रखती है। इस सर्वे में मौजूद 24% महिलाओं ने कहा कि उन्हें पुरुषों का चेस्ट आकर्षित करता है। इसके अलावा, 22% महिलाओं का कहना है कि पुरुषों के बाल उन्हें सबसे ज्यादा आकर्षित करते हैं।
ये बात ध्यान देने वाली है कि जैसे-जैसे महिलाओं की उम्र बढ़ती है वैसे-वैसे पुरुषों के बाल महिलाओं को ज्यादा आकर्षित करते हैं क्योंकि बढ़ती उम्र में ऐसे पुरुषों का मिलना मुश्किल हो जाता है जिनके पूरे बाल हों।
तीसरे नंबर पर आती हैं पुरुषों की बाहें जिन्हें 19% महिलाएं पसंद करती हैं और उसके बाद आता है पुरुषों के बट्स और कम का नंबर जिसे 13% महिलाएं पसंद करती हैं। सर्वे में पुरुषों के पेट और आंखों की भी बात हुई, लेकिन सिर्फ 2% महिलाओं ने कहा कि उन्हें पुरुषों का चेहरा पसंद है।
यानि महिलाओं को पुरुषों के उस अंग से कोई लेना देना नहीं है जिसे पुरुष महिलाओं में सबसे ज्यादा आकर्षक मानते हैं। कमाल की बात ये रही कि महिलाओं की इनकम का असर उनकी पसंद पर भी हुआ। वो महिलाएं जो ज्यादा कमाती हैं उन्हें चेस्ट ज्यादा पसंद आते हैं और जिनकी सैलरी कम है उन्हें बाजुओं में ज्यादा इंटरेस्ट है।
महिलाओं के चेहरे और बालों की खूबसूरती रखती है मायने-
इस रिसर्च में जो बात खुलकर सामने आई है वो ये है कि महिलाओं के चेहरे और बालों की खूबसूरती पुरुषों को ज्यादा आकर्षित करती है और बालों की खूबसूरती महिलाओं को भी आकर्षित करती है। अपने स्किन केयर रूटीन और हेयर केयर रूटीन में जिस तरह से महिलाएं ध्यान देती हैं वो कहीं न कहीं पुरुषों के लिए आकर्षण का केंद्र बन जाता है।
ये बात तो सच है कि आकर्षण के नियम कुछ इसी तरह से देखे जाते हैं, लेकिन मेरे ख्याल में हर इंसान को अपने लिए ही मेहनत करनी चाहिए। अगर आपको लगता है कि चेहरे का ख्याल रखना जरूरी है तो रखिए, लेकिन इसलिए नहीं कि आप किसी को आकर्षित कर सकें बल्कि इसलिए कि उसके जरिए आपको खुशी मिल सके।
जितने सच आकर्षण के नियम हैं उतनी ही सच ये बात भी है कि खुद को आईने में खूबसूरती से सजा देखकर हमारे अंदर एक कॉन्फिडेंस आता है और उसे झुठलाया नहीं जा सकता है।
यकीनन अब आपको ये पता चल गया होगा कि आकर्षण महिलाओं और पुरुषों में कितने अलग तरीके से काम करता है। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।