Viral Video: अग्रेजों ने किया बॉलिवुड के गानों पर डांस, ऐसा डांस कभी नहीं देखा

Norwegian Dance Crew : बीटीएस के लिए कोरियोग्राफी से लेकर बॉलीवुड गानों पर थिरकने तक, नॉर्वियन डांस ग्रुप डांस क्रू ने छैया छैया पर मचाया धमाल।
सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले क्लिप में आप देख सकते हैं कि डांस क्रू के लड़के एक-दूसरे के पीछे बारी-बारी खड़े होते है। जैसे ही गाने की शुरुआत होती है तो सभी डांस करना शुरू कर देते है।
'छैया छैया' गाने का कोरस बजते ही नाचना शुरू कर देते है। सभी ब्लैक एंड व्हाइट सूट और सन ग्लासेज पहने हुए हैं, क्योंकि वह अक्सर इन्हीं ड्रेस में देखे जाते है।
उनमें से हर एक के कैमरे के करीब आने और अलग-अलग मूव्स करते हुए देखा जा सकता है। कुछ ही सेकेंड के बाद वीडियो खत्म हो जाता है।वीडियो में कुछ ऐसा लगा जैसे कि वे सभी किसी चीज के ऊपर खड़े होकर नाच रहे हो।
वीडियो देखने के बाद कई लोगों ने दी प्रतिक्रियाएं
वीडियो को अब तक दो लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके है। कुछ यूजर्स उनके डांस मूव्स देखकर दंग रह गए तो कुछ ने कहा कि ये और बेहतर कर सकते थे। एक यूजर ने लिखा, "कम ऑन यू कैन बेटर विथ छैय्या छैय्या - गो क्रेजी". एक अन्य यूजर ने कहा, 'ठीक